
Motihari : मोतिहारी जिले में सोमवार को वृद्ध महिला से 20 वर्ष के युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है. महिला की उम्र 85-90 वर्ष बतायी जा रही है. यह घटना ढाका थाना क्षेत्र की हैं. गांव के ही युवक विकास पासवान पर आरोप लगा है कि 85-90 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया है.
इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : पत्नी का सांवला रंग पति को नहीं भाया, नवविवाहिता को मौत के घाट उतारा
क्या है मामला
घटना के संबंध में महिला और ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़ित वृद्ध अपने छोटी पोती के साथ खलिहान में बने झोपड़ीनुमा घर में सोयी हुई थी. विकास अर्धरात्रि में उसके घर में घुसकर उसका मुंह और हाथ बांध जबरन दुष्कर्म किया.
इसी बीच शोर सुनकर उसके घर के और आसपास के लोग दौड़ कर आये तो आरोपी वहां से भाग निकला. इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी . मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें :BPSC पेपर लीक : आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल समेत 4 से EOU ने शुरू की पूछताछ
आरोपी युवक की मां को घंटों बंधक बनाकर रखा
घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली सभी आग बबूला हो गए. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी युवक की मां को भी घंटों तक बंधक बनाकर रखा था. बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों और प्रशासन के समझाने के बाद युवक के मां को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया गया.
घटना के संबंध में सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी दिखने से विक्षिप्त नजर आ रहा है. मेडिकल के लिए भेजा गया है जो भी रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :Mujafferpur में बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने डॉक्टर को मारी गोली




