
Ranchi : आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके करीबियों के ठिकानों पर शनिवार को भी ईडी की मैराथन छापेमारी जारी है. ईडी की छापेमारी में शुक्रवार को 19.30 करोड़ रुपये बरामद किये गये थे. सूत्रों के मुताबिक वहीं करीब 150 करोड़ निवेश के सबूत मिले हैं. शनिवार को सुबह से ईडी रांची के बरियातू स्थित आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पल्स हॉस्पिटल में छानबीन में जुटी है. ईडी को वहां 11 बैंक पासबुक मिले हैं. सभी पासबुक निजी बैंक के बताये जा रहे हैं. वहीं दो अलग-अलग प्राइवेट बैंक में लॉकर होने की भी जानकारी मिली है. ईडी को एक लैपटॉप भी मिला है. लेकिन उसका पासवर्ड ईडी को नहीं मिला है.
इसे भी पढ़ें:पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED का छापाः भाजपा ने की CBI जांच और CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की
कई अहम जानकारी इस लैपटॉप से ईडी को हाथ लग सकती है. वहीं ओरमांझी में भी डेयरी फार्म से संबंधित कागजात मिले हैं. छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल और उनके करीबियों द्वारा तकरीबन 150 करोड़ के निवेश संबधी दस्तावेज एजेंसी को मिले हैं. ईडी के अधिकारी कागजात की पड़ताल कर रहे हैं. इसके लिए वित्त विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है.
जानकारी के मुताबिक रांची के साथ कई महानगरों में जमीन, फ्लैट में निवेश किये गये हैं. ईडी को महाराष्ट्र के एक अस्पताल में निवेश की जानकारी मिली है. हालांकि पूरे मामले में ईडी की पुष्टि होनी बाकी है.
इसे भी पढ़ें:ओलंपियन सलीमा और निक्की प्रधान को अब भी है पक्के घर की तलाश
कई अहम जानकारी मिल सकती सीए और उसके भाई से
आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन सिंह और उसके भाई पवन सिंह को शुक्रवार को ईडी ने हिरासत में लिया था. हालांकि सुमन के भाई पवन को शनिवार को छोड़ दिया गया. सुमन दिल्ली में पत्रकार रहा है. रांची में भी किसी मीडिया संस्थान से जुड़ा था. दोनों भाइयों से पूछताछ में अभिषेक झा और पूजा सिंघल के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.
सुमन सिंह के आवास से ईडी को कई लग्जरी वाहन होने की भी जानकारी मिली है. ईडी करीब आधा दर्जन लग्जरी वाहन की चाबी अपने साथ ले गयी है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : कोयला घोटाले’ में बुरा फंसा दीदी का परिवार, ममता के भतीजे की पत्नी के खिलाफ वारंट जारी
सीए सुमन कुमार ने मीडिया को बताया कि रुपये मेरे और मेरे क्लाइंट के हैं. जिसका लेखा जोखा हम एसेसमेंट करके देंगे. उन्होंने इन पैसों का हिसाब दे देने की बात भी कही है. मूल रूप से बिहार के सहरसा निवासी सुमन सिंह ज्योतिषी का काम करता था.
इस ज्योतिष की वजह से बड़े-बड़े लोगों के संपर्क में आया. इसी क्रम में सीए की पढ़ाई कर रांची आ गया. जहां पर आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के संपर्क में आया.
इसे भी पढ़ें:वीटीआर के तेंदुए ने दियारा में दी दस्तक, बछड़े पर किया हमला, वन विभाग के कर्मी ढूंढ़ने में लगे




