JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: पांच लाख नये लाभुक जल्द जुड़ेंगे पीडीएस सिस्टम से,मिलेगा राशन

Ranchi: झारखंड में जल्द ही पांच लाख लाभुक जनवितरण प्रणाली के दायरे में आयेंगे. खाद्य आपूर्ति विभाग इन लाभुकों की सूची तैयार कर रहा है,जिलावार इसका आवंटन किया जाएगा. यह प्रयास हो रहा है कि एक-दो माह में नये लभुकों को पीडीएस सिस्टम से जोड़ दिया जाए. अधिकारियों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में इसके लिए बजट भी तैयार कर लिया गया है. इन्हें जल्द ही ग्रीन राशन कार्ड दिया जायेगा. विभाग इसके लिए राशन कार्ड छपवाने की प्रक्रिया प्रारंभ  कर रहा है.

बता दें कि,झारखंड में अभी 15 लाख परिवारों को राशन कार्ड दिया गया है,जिन्हें, पीडीएस दुकानों से खाद्यान्न दिया जाता है. इसमें जल्द ही और पांच लाख नये लाभुकों को जोड़ा जाएगा. यानि इस साल से ही 20 लाख परिवारों को जनवितरण प्रणाली से जोड़ दिया जायेगा। बता दें कि,झारखंड सरकार ने अभियान चलाकर वैसे लोगों का नाम पीडीएस से हटाया था जिन्होंने गलत व फर्जी तरीके से अपना राशन कार्ड बनवा लिया था. इनकी संख्या करीब पांच लाख के आसपास ही थी. इन राशन कार्ड धारियों का नाम हटाने के बाद इनकी जगह ही नये लाभुको का नाम चिंहित कर सूची में जोड़ा गया. अब इन योग्य लाभुक परिवारों को ही राशन कार्ड मुहैया कराके राशन उपलब्ध कराया जायेगा.

Related Articles

Back to top button