Jharkhand Panchayat

Jharkhand Panchayat Election : ज‍िला पर‍िषद सदस्‍य का चुनाव लड़ेंगी डॉ कव‍िता परमार, खरीदा नामांकन पत्र

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद संख्या 8 के लिए आरक्षित महिला सीट पर जहां एक ओर परंपरागत रूप से पतियों ने चुनावी कमान संभाल ली है वहीं दूसरी ओर इस पंचायत चुनाव को एक नई ऊंचाई और आदर्श के रूप में स्थापित करने के लिए डॉ कविता परमार ने शन‍िवार को जिला परिषद के लिए अपना नामांकन प्रपत्र लिया है. डॉ कविता परमार पूर्व में राष्ट्रीय धातु प्रयोगशाला में जूनियर वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर चुकी हैं और रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं.
क्षेत्र में इनकी पहचान पर्यावरण व शिक्षाविद के साथ साथ समाजसेवी के रूप में है. विभिन्‍न सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों से जुड़ कार्य कर रही हैं. कविता परमार का कहना है कि वे पंचायतों को ज्यादा सशक्त, पारदर्शी, जवाबदेह और स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से यह चुनाव लड़ रही हैं. इसके साथ ही पंचायतों में महिला प्रतिनिधियों को उनका वास्तविक हक मिले सके इसको वे सुनिश्चित करना चाहती हैं.  अभी तक पंचायतों में जनता की आवश्यकता अनुसार योजनाओं का चयन और उनका प्राथमिकीकरण नहीं हुआ है जिसके कारण समस्याएं आज भी विकराल रूप धारण किए हुए है. डॉ कविता परमार का कहना है कि रोड, नाला – नाली के अलावा जो अन्य मुद्दे हैं जैसे महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के लिए हुनर विकास, स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आजीविका के स्रोत तलाशना, पर्यावरण व जल सरंक्षण, जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, किशोरियों के लिए व्यक्तित्व विकास, युवाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि, बालिकाओं के लिए उच्च विद्यालय, स्वच्छता आदि इन मुद्दों पर काम करना जरूरी है ताकि परिषद क्षेत्र का स्थायी और समुचित विकास हो सके. नामांकन प्रपत्र लेने उनके साथ काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं आयी हुई थी.

ये भी पढ़ें- अर्जुन मुंडा, बाबूलाल, रघुवर और दीपक प्रकाश पर झामुमो का हमला, कहा- घोटाला उजागर होता देख बौखला रही भाजपा

Related Articles

Back to top button