News Wing
Palamu, 25 August: पलामू के छतरपुर थाना स्थित गम्हरिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली. हालांकि बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस की गोलियों के आगे नक्सलियों को मौके से भागना पड़ा. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि नक्सलियों को कई नुकसान हुआ या नहीं. वैसे एनकाउंटर की जानकारी मिलते ही पलामू एसपी इंद्रजीत महथा मौके पर पहुंचे.
मिले कई हथियार
मीडिया से बातचीत में एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि गम्हरिया जंगल पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. एनकाउंटर के बाद पेट्रोलिंग के दौरान नक्सलियों के कई हथियार जंगल में मिले. जिसमें एक राइफल, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन, दवाईयां, वायर, वर्दी, बैग और त्रिपाल मिले हैं. एनकाउंटर के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है.




