
Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुफुआ पंचायत भवन के नजदीक एक नकाबपोश अपराधी ने घर में घुसकर मजदूर मुन्ना भुइयां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
क्या है मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना भुइयां गुरुवार शाम को जैसे ही घर में घुसा उसके पीछे-पीछे अपराधी भी घर में घुस गया. साथ ही उसने ताबड़तोड़ हमला कर शुरू कर दिया.जिस वक्त हमला किया गया उस वक्त मुन्ना भुइया की पत्नी खाना बना रही थी. अपनी जान बचाते हुए मुन्ना भुइयां अपने भाई के घर में जा घुसा. लेकिन अपराधी वहां भी पहुंच गया और मुन्ना पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
घरवालों ने इस बात की सूचना तत्काल पतरातू पुलिस को दी. पतरातू पुलिस ने घायल अवस्था में मुन्ना को प्रखंड अस्पताल ले गयी .वहां उसका प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया. देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. मुन्ना की हत्या क्यों की गई है. इसकी जांच में पतरातू पुलिस जुट गई है.
इसे भी पढ़ें : जलाशय के आसपास अतिक्रमण मामले में अब हाईकोर्ट में दो सप्ताह बाद होगी सुनवाई




