News Wing
Ranchi, 20 August: रांची पुलिस ने कांके रोड स्थित बबलू खान के घर पर छापामारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. कांके थाना क्षेत्र के चंदवे में बबलू खान के घर में छापामारी में पुलिस ने कारबाइन और 200 राउंड 9 एमएम की गोली बरामद की है, साथ ही एक 30 बोर का मेड इन चाइना पिस्टल भी बरामद किया है. छापामारी अभियान में गोंदा थाना और कांके थाना की पुलिस शामिल थी. बबलू हथियारों का शौकीन है. हथियारों के साथ ली गयी उसकी तस्वीर भी सामने आयी है.




