
Ramgarh : रामगढ शहर के टायर मोड में स्थित टाटा की टीसीपीएसएल के इंडिकैश एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये चोर लेकर भाग गए. कंपनी के अधिकारी ने इस बात की सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दिया है. टाटा इंडिकैश एटीएम से 12 अप्रैल की रात चोरी की घटना घटी है. चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कंपनी के अधिकारियों को दिया है.
जिसके बाद कंपनी के ऑफिसर, इंजीनियर,एटीएम अफसर और सीआरए ने निरीक्षण किया. जिसके बाद कंपनी के लोकेशन हेड दिलीप कुमार रामगढ़ थाना पहुंचकर चोरी की सूचना दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि चोरों ने कंपनी के एटीएम से लाखो रुपये की चोरी की गई है. टाटा कंपनी की इंडिकैश एटीएम टायर मोड में मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है. यहां से अपराधियों द्वारा गैस कटर की मदद से एटीएम को काटकर पैसे निकाल लिया. पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें : बेगूसराय के बरौनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन




