
Lohardaga : पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने बताया कि हिरही में हुई घटना के बाद हिरही सहित उसके आसपास के 9 गांवों में स्टेटिक पुलिस बल की तैनाती की गयी है. साथ ही उन क्षेत्रों में 24 घंटे पेट्रोलिंग भी की जा रही है. एसपी आर रामकुमार ने बताया कि हिरही के अलावे हेसल, कुरसे, कुजरा, मंगन टोली, हैन्दलासो, कैमो महुआ टोली मनहो, हर्रा टोली में स्टेटिक फोर्स की तैनाती की गयी है.
बताया कि हिरही की घटना में शामिल दोषियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने जिले वासियों से मिलजुल कर रहने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें:रात आठ बजे PM MODI त्रिकुट रोपवे हादसे में पर्यटकों की जान बचाने वाले जांबाजों से करेंगे बात
साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या जानकारी होने पर तुरंत पुलिस से शेयर करने की बात कही है. इसके लिए डायल 100 या उनके नंबर 9431706218 पर सीधे सूचना या संपर्क करने की बात उन्होंने कही है. जिले में घटना के चौथे दिन भी इंटरनेट सेवा बंद है. धारा 144 लागू है. घटना को लेकर SIT का गठन किया गया है.
8 सदस्यीय टीम घटना की जांच करेगी. इसमें 3 DSP, 2 इंस्पेक्टर, 3 SI शामिल हैं. डीआईजी अनीश गुप्ता ने SIT का गठन किया है.
इसे भी पढ़ें:पलामू : गैंगस्टर डब्लू सिंह का भाई छोटू सिंह ने एसपी के समक्ष किया सरेंडर, खोले कई राज
घटना को लेकर कई खुलासे
जिले के हिरही में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव एवं आगजनी की घटना को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. शांति समिति की बैठक के दौरान एडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि हिरही की घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है. उपद्रवी जिले के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के अलग अलग हिस्सों में घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
शहरी क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के हिरही में 10 अप्रेल को रामनवमी के जुलुस पर पथराव कर हिंसा को अंजाम दिया गया, जिससे पूरे जिले में अशांति फैलने का माहौल बना. इस पूरे मामले पर कट्टरपंथी संगठन का स्लीपर सेल पूरे जिले में एक्टिव रहा.

कहा कि जिला प्रशासन वैसे लोगों को चिन्हित कर रही है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी लोगों से ऐसे तत्वों की जानकारी होने पर तुरंत इनकी सूचना प्रशासन को पहुंचाएं. हिरही की घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है, पुलिस एवं प्रशासन के अब तक के जांच में जो बात सामने आयी है उसमें कब्रिस्तान के समीप पथराव की पहली घटना के बाद जब रामनवमी जुलूस को समझा बुझाकर भोक्ता बगीचा स्थित मेला स्थल तक ले जाया जा रहा था.
इसी बीच फिर से लोगों के झुंड ने भोक्ता बगीचा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे जुलूस पर पथराव किया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गयी. साथ ही मेला स्थल में ठीक उसी वक्त आगजनी की घटना भी हुई.




