JharkhandLead NewsRanchi

रात आठ बजे PM MODI त्रिकुट रोपवे हादसे में पर्यटकों की जान बचाने वाले जांबाजों से करेंगे बात

Ranchi: देवघर रोपवे हादसे के बाद रेस्क्यू करने वाली टीम में शामिल जवानों एवं जाबाजों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी बुधवार की रात आठ बजे वर्चुअल वार्ता करेंगे. जवान ने जिस तरीके से हादसे में केबिन में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में अदम्य साहस का परिचय दिया, वह तारीफ के योग्य है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह जानकारी दी. उन्होंने जानकारी दी है कि त्रिकुट रोपवे हादसे में पर्यटकों की जान बचाने में जिन लोगों ने अपनी भूमिका निभाई, उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:00 बजे बातचीत कर सकते हैं. एयरफोर्स, एनडीआरएफ, सेना के जवानों, स्थानीय पुलिस के साथ साथ स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि सभी लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जुड़ेंगे.

आपको बता दें कि देवघर त्रिकुट रोप-वे रेस्क्यू आपरेशन में 290 से अधिक जवान लगे थे. आर्मी के एक बिग्रेडियर, दो कर्नल के साथ 50 जवान व मेडिकल टीम थी. इसके अलावा आइटीबीपी के 50 जवान व अधिकारी रेस्क्यू में साथ दे रहे थे. एनडीआरएफ के 70 जवान व अधिकारी भी रेस्क्यू में रहें. वायुसेना के पांच हेलीकाप्टर के साथ 20 लोगों की टीम थी. वहीं जिला प्रशासन व पुलिस बल के वरीय अधिकारियों के साथ 100 से अधिक जवान का इस रेस्क्यू आपरेशन में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में अहम योगदान रहा. इसके आलावा स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में जवानों की खूब मदद की.

इसे भी पढ़ें –   रामगढ़ : उपायुक्त ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

Related Articles

Back to top button