Lead NewsNationalTRENDINGUttar-Pradesh

Indigo की फ्लाइट में अश्लील हरकत कर रहे थे 3 युवक, महिला क्रू मेंबर ने मना किया तो की गाली-गलौज, पहुंच गए सलाखों के पीछे

लखनऊ के रहने वाले हैं गिरफ्तार किये गये कुलदीप कुमार पांडे, प्रदीप पांडे और ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी

Lucknow : इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E866 से अपने घर जा रहे कुछ युवकों को जेल की हवा खानी पड़ गई. लखनऊ के रहने वाले कुलदीप कुमार पांडे, प्रदीप पांडे और ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी हैदराबाद से लखनऊ आ रहे थे. इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने फ्लाइट में अश्लील हरकते कीं. यह तीनों व्यापारी गोमतीनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

क्रू मेंबर के समझाने पर भी नहीं माने

पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार सफर के बीच यह तीनों युवक आपस में अश्लील हरकतें करने लगे. जब महिला क्रू मेंबर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो यह समझने के बजाए उससे भी अभद्रता करने लगें. जिसके बाद महिला क्रू मेंबर ने अनाउंसमेंट के जरिए उन्हें फ्लाइट के नियम और कायदों से अवगत करवाया. हालांकि यह तीनों युवक नहीं माने और गाली-गलौज करने लगें.

इसे भी पढ़ें :6th JPSC बैच के 62 अधिकारियों को कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर हुई posting, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग  

सिक्योरिटी इंचार्ज से भी अभद्रता

जब विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचा तो यह पूरी घटना इंडिगो के असिस्टेंट मैनेजर सिक्योरिटी सौरभ कपूर को बताई गई. सिक्योरिटी इंचार्ज की ओर से जब तीनों युवकों से बातचीत की गई तो वह तीनों इंचार्ज से भी गाली-गलौज करने लगे. इस दौरान युवकों ने उन्हें धमकाने का भी प्रयास किया. जिसके बाद मामला एयरपोर्ट सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ तक पहुंचा.

मामले को लेकर सीआईएसएफ ने सरोजनी नगर थाने पर पुलिस को सूचना दी. तीनों ही युवकों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी गई. सिक्योरिटी इंचार्ज सौरभ कपूर की ओर से दी गई तहरीर पर कुलदीप, प्रदीप और ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी के खिलाफ मारपीट, धमकाने और सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पुलिस की ओर से बताया गया कि इन तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि देर रात निजी मुचलके पर इन्हें छोड़ा गया.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : लोहरदगा के हिरही में रामनवमी मेले में हिंसा और आगजनी, 10 बाइक और पिकअप वैन जलाये, कई घायल, दो गंभीर

Related Articles

Back to top button