GiridihJharkhand

गिरिडीह : महंगाई के विरोध में भाकपा माले ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Giridih: पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस में लगी मंहगाई की आग के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा माले के गिरिडीह कमेटी ने पीएम मोदी का पुतला फूंका. शहर के झंडा मैदान में माले के राज्य कमेटी के सदस्य राजेश यादव और गिरिडीह विस प्रभारी राजेश सिन्हा के नेत्तृव में पार्टी के काफी कैडर जुटे. जहां माले के कैडरों ने पहले मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका कहना है कि देश में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ मंहगाई के मुद्दे पर पीएम और गृहमंत्री दोनों खामोश बैठे है.

मौके पर पप्पू खान, क्यूम अंसारी, मनोज यादव, सनातन साव, उज्जवल साव, सरफराज अहमद, साहेब यादव, अशोक तूरी, पवन मंडल समेत कई माले नेता व कार्यकर्ता झंडा मैदान में जुटे थे.

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर किया आग्रह, कहा- पोषण सखी की सेवा जारी रखें

Related Articles

Back to top button