JamshedpurJharkhand

Jamshedpur Accident : टाटा-बहरागोड़ा मार्ग पर ट्रक चालक ने एकाएक मार दी ब्रेक, दूसरे ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, फ‍िर हुआ यूं

Jamshedpur : टाटा-बहरागोड़ा हाईवे पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब आगे-आगे तेज गति से चल रहे एक ट्रक के चालक ने एकाएक ब्रेक मार दी. इससे पीछे चल रहे ट्रक का चालक वाहन संभाल नहीं पाया और उसने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में टक्कर मारनेवाले ट्रक का चालक रवीन्द्र यादव घायल हो गया. उसके पैर में काफी चोट आई है. वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहनेवाला है. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी दी. इस बीच घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पातल रेफर कर दिया गया है. इधर, इस घटना में टक्कर मारनेवाले ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
कोलकाता से माल लेकर गुजरात जा रहा था ट्रक
घायल ट्रक चालक रवीन्द्र यादव ने बताया कि वह कोलकाता से ट्रक में पत्थर लोडकर गुजरात जा रहा था. उसी बीच बहरागोड़ा हाईवे पर पहुंचते ही आगे चल रहे ट्रक के चालक के अचानक ब्रेक मार देने से वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इससे दुर्घटना घट गयी. इधर, दुर्घटना में चालक के घायल होने की जानकारी उसके परिजनों और ट्रांसपोर्टर को देने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-Saraikela : पत्नी से विवाद के बाद पति ने की फंदे से लटकर जान देने की कोशिश, पहुंचा अस्पताल

Related Articles

Back to top button