JharkhandRanchi

25 मार्च को रांची नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक

Ranchi : वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को लेकर 25 मार्च को रांची नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक बुलायी गयी है. सोमवार को ये बातें मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कहीं. उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को स्थायी समिति की बैठक आहूत करने का निर्देश दिया गया है. स्थायी समिति की बैठक को लेकर तिथि व समय भी निर्धारित कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी नगर आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को लेकर निगम परिषद की बैठक बुलाने के लिए फाइल भेजा था, परंतु संबंधित फाइल के साथ उन्होंने एजेंडा नहीं भेजा था.

इसलिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया था कि रांची नगर निगम के विभिन्न विभागों से वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के लिए प्रस्ताव प्राप्त कर एजेंडा भेजें. अब एजेंडा प्राप्त होने पर तिथि निर्धारित की गयी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के श्रमिक की विदेश में मृत्यु होने पर राज्य सरकार लाएगी पार्थिव शरीर, मुआवजा भी देगी

Related Articles

Back to top button