Ranchi: शनिवार को भी झारखंड विधानसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट लगातार चढ़ती रही. करीब 12.51 बजे दोपहर फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते फिर से सीएस राजबाला का मुद्दा सदन का मुख्य मुद्दा बन गया. जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने सीएस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सीएम का संबोधन चल रहा था उस दौरान मुख्य सचिव राजबाला वर्मा हंस रही थी. उन्होंने इसे सदन के अपमानजनक करार दिया और कहा कि यह सदन का मजाक उड़ाने जैसा है. बता दें कि प्रदीप यादव अपने जूतों को हाथों में रखकर अपनी बात रख रहे थे.

आखिर मुख्यमंत्री की क्या है मजबूरी
वहीं नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए घातक विषय है. ऐसे अधिकारी राज्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आखिर सीएम किस मजबूरी में इस विषय पर आराम से बैठे हैं. उन्होंने कहा कि सीएम के संबोधन के समय राजाबाला वर्मा ने हंसकर सदन की हंसी उड़ाई या सीएम की पता नहीं.
इसे भी पढ़ेंः बजट सत्र का चौथा दिन भी रहा हंगामेदार, विपक्ष ने लहराया न्यूज विंग, सदन स्थगित
सदन की कार्यवाही को विपक्षी दलों ने कर लिया है हाईजैकः मनीष
भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा सदन की कार्यवाही को विपक्षी दलों ने हाईजैक कर लिया है. इस दौरान सदन के अंदर विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा. हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने 2.23 में सदन की कार्यवाही को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-11 : जब्त हथियार से फायरिंग कर सार्जेंट मेजर ने मुठभेड़ का साक्ष्य बनाया, फिर जांच के लिए एफएसएल भेजा
हाउस आउट ऑफ कंट्रोल, विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
3 बजे विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद सीएस और डीजीपी मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस और झाविमो के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे. उधर झामुमो विधायक साइमन मरांडी ने वेल में कागज फेंक दिया. हाउस को आउट ऑफ कंट्रोल देखकर स्पीकर दिनेश उरांव ने सदन की कार्यवाही को 23 जनवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.