
Ranchi: शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया है. अदालत सभी जिलों के व्यवहार न्यायालय में लगायी गई है. इस दौरान राज्य भर में हजारों मामलों की सुनवाई होगी. जिसमें उत्पाद अधिनियम, वन अधिनियम, चेक बांउस, कागजात संबंधी विवाद, विद्युत अधिनियम, वॉटर कनेक्शन के केस, घेरलू विवाद, घेरलू हिंसा, बैंक लोन संबधी विवाद, सड़क दुर्घटना, भूमि अधिग्रहण विवाद, नाम तौल संबधी विवाद समेत अन्य मामलों में सुनवाई होगी. बता दें कि लोक अदालत में कुछ ऐसे भी मामले रहे जिनमें मुवक्किलों की ओर से कोर्ट में याचिका दायर नहीं की गयी थी. लोक अदालत का आयोजन राज्य में डालसा की ओर से किया जाता है.




