कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘भाजपा मुक्त भारत’ नारे के साथ तीन सप्ताह लंबे आंदोलन की शुरुआत करेगी। यह आंदोलन नौ अगस्त को शुरू होगा और 30 अगस्त तक चलेगा.
तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली में ममता बनर्जी ने कहा, “हम हर लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों, ब्लॉकों, शहरों और गांवों में आंदोलन शुरू करेंगे. मैं अपने सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और ब्लॉक स्तर के नेताओं से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह करती हूं. ममता ने कहा कि वह कार्यक्रम की शुरुआत और समाप्ति के मौके पर मौजूद रहेंगी. कांग्रेस ने नौ अगस्त, 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था.
तृणमूल कांग्रेस हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस रैली का आयोजन करती है. वर्ष 1993 में इसी दिन पुलिस गोलीबारी में 13 युवक मार गए थे, जिनकी याद में तृणमूल यह रैली आयोजित करती है.





983919 789929Some genuinely fascinating information , effectively written and broadly speaking user pleasant. 974311