
Sahibganj : साहिबगंज के पंजाब नेशनल बैंक में चाचा के खाते से फर्जी निकासी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक को बैंक कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
बैंक मैनेजर मनीष कुमार झा ने बताया कि साहिबगंज जीरवाबाड़ी क्षेत्र में झरना कॉलोनी का रहने वाला युवक कुणाल कुमार ने अपने ही चाचा के चेक के माध्यम से पैसे निकासी करता हुआ पकड़ा गया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रेस क्लब ने हरदिल अजीज पत्रकार शमीम जमशेदपुरी को दी श्रद्धांजलि
कुणाल अपने चाचा अशोक कुमार वर्मा का साइन किया हुआ चेक बुक चोरी कर उनके लॉकर से पैसे की निकासी करना चाह रहा था. युवक कुणाल ने अपने चाचा के अकाउंट से दो बार में कुल 30 हजार की निकासी कर चुका था. आरोपी युवक ने 2 मार्च में 20 हजार निकाला. जिसकी सुचना एसएमएस के माध्यम से उसके चाचा की मिली.
जिसकी जांच करने के लिए अशोक कुमार वर्मा ने अपने भतीजे कुणाल को बैंक भेजा था. इसके बाद भी कुणाल अपनी हरकत से बाज नहीं आया और 10 हजार की निकासी कर ली.
बैंक कर्मियों को शक होने पर उसे बैंक में बैठा कर उनके चाचा से मोबाइल पर संपर्क साधा और पैसे निकासी के बारे में पूछताछ की. चाचा ने किसी को चेक देने की बात से इनकार किया. पुलिस आरोपी युवक से पुछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें : मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेंगे विराट, रोहित बोले इस मौके को बनाएंगे खास




