
Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन बुधवार को बगोदर विधायक ने आकस्मिक निधि से गाड़ी खरीदने का मामला उठाया. उन्होंने आसन को संबोधित करते हुए कहा, स्पीकर महोदय आकस्मिक निधि से मंत्रियों के लिए गाड़ी खरीदी गई है. अब राज्यपाल और उनके काफिले में शामिल होने वाली गाड़ियों की खरीदारी भी आकस्मिक निधि से होनी है. अगर यह सब आकस्मिक निधि से खरीदी जा रही है तो फिर वृद्धा पेंशन क्यों नहीं दिया गया. यह बातें भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने कही. वह सदन में अनुपूरक बजट पर लाये गए कटौती प्रस्ताव के समर्थन में बोल रहे थे.
इसे भी पढ़ें:झारखंड विधानसभा में 2698 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित
बीते 9 महीने से नहीं मिला रहा है वृद्धा पेंशन
सदन में इससे पहले बंधु तिर्की ने कहा था कि बीते 9 महीने से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है. विनोद सिंह जब अपनी बात रख रहे थे तब उन्होंने बंधु तिर्की की बातों को भी दोहराया.
इसे भी पढ़ें:झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की मांग, भाषा संबंधी निकाले गए गजट को रद्द करे सरकार




