JharkhandLead NewsRanchi

लालू प्रसाद के दांत का दर्द हुआ कम, प्रोटीन और नमक कम खाने की सलाह

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे लालू प्रासद को दांत के दर्द से राहत मिल गयी है. उनका दर्द पहले से काफी कम है. अब डॉक्टर दर्द के लिए उन्हें एंटीबायोटिक दे रहे हैं. वहीं ब्लड प्रेशर और शुगर भी अब थोड़ा कम हुआ है. इलाज कर रहे डॉ विद्यापति ने बताया कि अभी सब ठीक है. पहले से जो दवाएं उन्हें दी जा रही थीं वह कंटीन्यू की गयी हैं. इसके अलावा उनका डाइट चार्ट बनाया गया है. जिसमें कम प्रोटीन के अलावा नमक कम खाने की सलाह दी गयी है. जिससे उनका बीपी और क्रीटनीन नियंत्रित रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि डाइट को चार्ट के हिसाब से फालो करें तो परेशानी नहीं बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा : जर्जर क्वार्टर से सरिया चुराते समय हुआ हादसा, मलबे में दबकर किशोर की मौत, तीन गंभीर

लालू प्रसाद को एडमिट कराये जाने के बाद से उन्हें दांतों में समस्या हो रही थी. पिछले कुछ दिनों से उन्हें दांतों में समस्या थी. जिसके बाद उनके दांतों का एक्स-रे कराया गया था. जिसमें पाया गया था कि उनके दांत सड़ गये हैं. इसके बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल रूट कैनाल ट्रीटमेंट(आरसीटी) कराने की सलाह दी थी. 24 फरवरी को डेंटिस्ट की टीम ने उनके दांतों का आरसीटी किया. साथ ही बताया कि उनकी दो सीटिंग और करायी जायेगी. जिससे उनके दांतों की समस्या खत्म हो जायेगी. इसके अलावा उन्हें तीन नये दांत भी लगाये जाने हैं.

इसे भी पढ़ें :  मुठभेड़ के बाद 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू समेत 18 नक्सली जंगल से भागे, पुलिस ने जारी किया फोटो

Related Articles

Back to top button