Uncategorized

फीफा रैंकिंग : शीर्ष 100 में पहुंचा भारत

कोलकाता: भारतीय फुटबाल टीम ने 21 साल में पहली बार फीफा विश्व रैंकिंग में शीर्ष-100 में प्रवेश किया है। फीफा की गुरुवार को जारी ताजा रैकिंग में कोच स्टीफन कोंस्टैंटाइन वाली टीम ने 100वां स्थान हासिल किया है। वह इस स्थान पर निकारागुआ, लिथुआनिया और इस्टोनिया के साथ सुंयक्त रूप से काबिज है।

इससे पहले भारत फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 में 1996 में पहुंचा था। फरवरी 1996 में भारत को 94वां स्थान मिला था। यह भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग है।

भारत को हाल ही में कंबोडिया, म्यांमार के खिलाफ घर से बाहर मिली जीत का फायदा हुआ है।

भारत अपना अगला अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच सात जून को लेबनान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद वह एएफसी कप में 13 जून को किर्गिजस्तान के खिलाफ खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button