Uncategorized

स्वच्छ शहरों की सूची में इंदौर सबसे ऊपर, रांची का नंबर 117

नई दिल्ली/रांची: देश के 10 सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में इंदौर प्रथम स्थान मिला है। जबकि रांची का स्‍थान 117वां है।
केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नायडू ने नेशनल मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से कहा कि भोपाल को दूसरा और विशाखापत्तनम को तीसरा स्थान मिला है।

इस सूची में चौथा स्थान गुजरात के सूरत को जबकि मैसूर को पांचवा स्थान मिला है।

स्वच्छ शहरों की पिछली सूची में मैसूर को प्रथम स्थान मिला था।

तिरुचुरापल्ली को छठा एवं नई दिल्ली नगर निगम परिषद इलाके को सातवां स्थान मिला है। नवी मुंबई को 8वां, तिरुपति को 9वां और वडोदरा को 10वां स्थान मिला है। झारखंड का कोई शहर इस तीस स्‍वच्‍छ शहरों में कहीं नहीं है।

झारखंड के 9 शहर भी सूची में, लेकिन फिसड्डी:
चास-41, जमशेदपुर-64, गिरिडीह-81, हजारीबाग-91, देवघर-102, धनबाद-109, रांची-117, मानगो-131, आदित्‍यपुर-144

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button