
Koderma: अवैध ढिबरा खनन की सूचना पर पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसके बाद वन कर्मी किसी तरह जान बजाकर भाग निकले. मामले में एक नामजद और 125 अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है. ढिबरा के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची टीम को देखते ही सुरेश साव के द्वारा जेसीबी चालक को वहां से भागने का इशारा करते हुए खुद भाग निकला. वहीं टीम के द्वारा जब्त जेसीबी को जंगल से अवैध उत्खनन करते जब्त किए गए जेसीबी को भी खनन माफिया लेकर भाग निकले.
मामले को लेकर वन आश्रयणी के प्रभारी वनपाल उस्मान अंसारी ने थाने में खनन माफिया कोलटेक्स रोड निवासी सुरेश सहित सहित 125 अज्ञात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.
इसे भी पढ़ें:प्यार के नाम पर लोगों को ठग रहे Online Dating Apps, इंटरपोल ने जारी किया एलर्ट, ये 5 सावधानियां बचाएंगी ठगी से
आवेदन में कहा है कि आरोपी वन्य प्राणी प्रक्षेत्र अंतर्गत बंद पड़े पुराना अगलगवा अभ्रक माइंस पर हो रहे ढिबरा के अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंचे, तो वन कर्मियों की टीम पर खनन माफिया व उनके समर्थक में आए लगभग 125 ग्रामीणों ने लाठी, डंडे सहित अन्य घातक हथियार के साथ हमला कर दिया.
हमले में वनकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे. सुरेश साव अवैध खनन को लेकर कई कांडो में शामिल रहा है एवं उसके विरूद्ध जयनगर में भी मामला दर्ज है.
इसे भी पढ़ें:…और मंत्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर रोने लगा एक फरियादी
आवेदन में उसने कहा है कि अवैध उत्खनन की सूचना पर वे टीम के अन्य सदस्यों के साथ सुबह जब जंगल स्थित अभ्रक माइंस पर पहुंचे तो, इस दौरान वहां जेसीबी से हो रहे सरेश साव जेसीबी की मदद से जुट गई.
इसी दौरान खलकतंबी गांव से आए लगभग 125 की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने लाठी, डंडे सहित अन्य हथियार से टीम पर हमला कर दिया. हमले से कई कर्मियों को अंदरूनी चोटें लगी. इस दौरान हमलावर जब्त जेसीबी मशीन को लेकर भाग निकले.
इधर पुलिस मामले के मुख्य अभियुक्त सुरेश साव सहित अन्य के विरुद्ध कोडरमा थाना में कांड संख्या 50/22 दर्ज करते हुये कार्यवाई की बात कर रही है. हालांकि पिछले दिनों भी वन कर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपी अब तक फरार चल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:भाषाई विवाद का हल निकालने में जुटे कांग्रेसी, सीएम हेमंत से मिलकर रखी बात




