JharkhandKoderma

कोडरमा में अवैध माइका खनन रोकने के लिए छापेमारी, जेसीबी व मोटरसाइकिल जब्त

Koderma: कोडरमा ज़िले के वन परिक्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन कार्य जारी है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यदा कदा वन विभाग की टीम छापेमारी कर खानापूर्ति करते नज़र भी आती है. इसी कड़ी में रेंजर रविंद्र कुमार और कोडरमा पुलिस के द्वारा डोमचांच प्रखंड क्षेत्र जंगल के धजवा  माइंस में अवैध माइका खनन को लेकर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध खनन में लगे एक जेसीबी मशीन, दो शक्तिमान ट्रक व एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है. रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धजवा माइंस में छापेमारी कर अवैध खनन में लगे एक जेसीबी मशीन, दो शक्तिमान ट्रक व एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है, जबकि चालक फरार हो गये. इस मामले में अवैध खनन को लेकर अवैध उत्खनन में लगे लोगों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि उनलोगों के ऊपर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. जब्त वाहनों को कोडरमा वन विभाग परिसर में जब्त कर रखा गया है. मौके पर वनकर्मियों के अलावे पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button