JharkhandLead NewsNEWSRanchi

जेएसएससी संशोधित नियमावली के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई कल

Ranchi: जेएसएससी संशोधित नियामवली के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में कल सुनवाई होगी. इस दौरान सरकार की ओर से कोर्ट में काउंटर एफिडेविट दी जायेगी. दो सप्ताह पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार ने अंतिम मौका दिया था. जहां, मौखिक टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा था कि सरकार को अंतिम दस दिनों का समय दिया गया है. इस दौरान सरकार को कांउटर एफिडेविट फाइल करना है. हालांकि पिछले दो सुनवाई में कोर्ट ने सरकार से नाराजगी व्यक्त की थी. तब कोर्ट ने नियमावली को असंवैधानिक बताया था. कोर्ट ने साफ कहा था कि नियमावली रही तो आने वाली बहालियां भी प्रभावित होंगी. सुनवाई चीफ जस्टिस के बेंच में होगी.

इसे भी पढ़ेंः16 साल पहले आज ही के दिन CM हेमंत को मिली थी कल्पना रूपी वैलेंटाइन, लोग दे रहे बधाई

क्या है दायर याचिका में: प्रार्थी रमेश हांसदा की ओर से दायर याचिका में संशोधित नियमावली को चुनौती दी गयी है. याचिका में कहा गया है कि नयी नियमावली में राज्य के शिक्षण संस्थानों से ही दसवीं और प्लस टू की परीक्षा पास करने की अनिवार्यता है. जो संविधान की मूल भावना और समानता के अधिकार का उल्लंघन है. वैसे उम्मीदवार जो राज्य के निवासी होते हुए भी राज्य के बाहर से पढ़ाई किए हों, उन्हें नियुक्ति परीक्षा से नहीं रोका जा सकता है. नयी नियमावली में संशोधन कर क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं की श्रेणी से हिंदी और अंग्रेजी को बाहर कर दिया गया है. जबकि उर्दू, बांग्ला और उड़िया को रखा गया है. उर्दू को जनजातीय भाषा की श्रेणी में रखा जाना राजनीतिक फायदे के लिए है. राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई का माध्यम भी हिंदी ही है. उर्दू की पढ़ाई एक खास वर्ग के लोग करते हैं. ऐसे में किसी खास वर्ग को सरकारी नौकरी में अधिक अवसर देना और हिंदी भाषी बहुल अभ्यर्थियों के अवसर में कटौती करना संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है. इसलिए नई नियमावली में निहित दोनों प्रविधानों को निरस्त किये जाने की मांग है.

Related Articles

Back to top button