
Ranchi : डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में नशीले समान फेंकते दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. बुधवार की शाम दो आरोपी बाल सुधार गृह में नशीले पदार्थ फेंकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान वहां तैनात जवानों की नजर पड़ी. आरोपी पुलिस को देखते हुए दोनो भागने लगा. पुलिस पीछा कर दोनो आरोपी को दबोच लिया.
गिरफ्तार आरोपी में कांटाटोली मस्जिद रोड निवासी मो फरदीन अंसारी व हैदर अली रोड कोकर निवासी केतन कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से पुलिस ने नशीली दवा की टेबलेट, खैनी, बीड़ी, शराब, डेन्ड्राइड, चाकू व मोबाईल बरामद किया गया.
आरोपी चोरी की स्कूटी (जेएच01 सीए 7878) से समान पहुंचाने बाल सुधार गृह पहुंचा था. मामले को लेकर सदर थाना में पीएसआई अब्दुल खैर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इसे भी पढ़ें :डरो मत, लड़ो का मूलमंत्र लेकर रांची लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर




