Uncategorized

बिहार : तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग का राबड़ी ने किया समर्थन

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने गुरुवार को अपने विधायकों की इस मांग का समर्थन किया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनाने की राजद विधायकों और कार्यकर्ताओं की मांग पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से पूछा गया, तब उन्होंने कहा, “अगर जनता चाहेगी, तो तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले दिन राजद के कई विधायकों ने उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की तर्ज पर लालू प्रसाद के पुत्र और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। बाद में हालांकि तेजस्वी ने खुद इस बयान से किनारा करते हुए कहा था कि अभी बिहार में महागठबंधन की सरकार ठीक ढंग से चल रही है। अभी मुख्यमंत्री पद के लिए कोई ‘वैकेंसी’ नहीं है।

इधर, राबड़ी के बयान पर जद (यू) के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई ‘वैकेंसी’ नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है। महगठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button