Uncategorized

मिस्र में बम विस्फोट, 3 जवानों की मौत

काहिरा: मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई प्रांत में सड़क किनारे रखे बम से तीन जवानों की मौत हो गई। यह बम मिस्र के सैनिकों के बख्तबंद वाहन को निशाना बनाकर रखा गया था। सूत्र के मुताबिक, “उत्तरी सिनाई के अरीश शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर आतंकवादियों ने रिमोट चालित बम से विस्फोट कर दिया, जिसमें तीन जवानों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है।”

सैन्य प्रवक्ता तामेर अल-रेफे ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तरी सिनाई में सुरक्षाबलों द्वारा की गई छापेमारी में तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, “इस कार्रवाई में एक बड़ा गोदाम और वाहनों के कलपुर्जे, विस्फोटक रखने के लिए तीन गुफाएं, गोला बारूद रखने के लिए चार गुफाएं, आठ वाहन और चार विस्फोटक मोटरसाइकिल नष्ट हो गईं।”

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने चार घरों में भी छापेमारी की और आतंकवादियों द्वारा छिपने के लिए इस्तेमाल की जा रही 21 झोपड़ियों को जलाकर खाक कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button