Uncategorized

‘वासेपुर..’ से बहुत कुछ सीखा : ऋचा

मुंबई: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से उन्होंने अभिनय के बारे में बहुत कुछ सीखा। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म में ऋचा को नगमा खातून की भूमिका में देखा गया था।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और इसके सीक्वल ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ को विशेष तौर पर ‘1018 एमबी. डॉट कॉम’ के जरिए विशेष रूप से फिर रिलीज किया जा रहा है। यह एक प्रकार की वेबसाइट है, जिसमें दर्शक अपने स्थानीय थियेटरों में रिलीज की जाने वाली फिल्म का चुनाव कर सकते हैं।

इस वेबसाइट के जरिए स्थानीय थियेटरों में की जाने वाली फिल्म का चुनाव जनता की मांग पर होगा। जनता द्वारा पसंद की गई फिल्में 19 फरवरी को मुंबई, पुणे, दिल्ली और बेंगलुरु के थियेटरों में रिलीज की जाएंगी।

इस बारे में ऋचा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि दर्शकों ने इस फिल्म को इतना पसंद किया है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मुझे एक नई पहचान मिली और यह फिल्म किसी भी कलाकार के लिए एक शानदार प्रशिक्षण क्षेत्र था।”

ऋचा ने कहा कि फिल्म के दोनों संस्करणों को एक साथ रिलीज करने का फैसला अच्छा है और इस बात से खुशी हो रही है कि लोगों से इन्हें ऐसी शानदार प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

इस फिल्म में ऋचा के अलावा मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button