JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

रांची में साइबर अपराधियों का बोलबाला: किसी को बैंक में नौकरी तो किसी को पतंजलि योगपीठ के नाम पर लगाया चूना

Ranchi : राजधानी रांची में साइबर अपराधी सक्रिय हैं और आए दिन युवाओं को निशाना बना रहे हैं. साइबर अपराधियों ने डोरंडा की युवती योगिता राज से बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 80 हजार रुपए की ठगी कर ली है. पीड़िता ने मंगलवार को डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 4 जनवरी को उसके मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों से फोन आया था. फोन करने वाले ने खुद को साइन डॉट कॉम का एचआर बताया था. फोन करने वालों ने यह भी बताया था कि उनका बॉयो डाटा साइन डॉट काम से मिला है और उन्हें बैंक में नौकरी मिलेगी.

 

पीड़िता साइबर अपराधियों के झांसे में आ गई जिसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 2200 रुपया अपने अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया. इसके बाद साइबर अपराधियों ने पीड़िता से दोबारा 5 हजार रुपए की मांग की. पीड़िता ने फिर पैसे ट्रांसफर करा दिया. साइबर अपराधियों ने अलग-अलग बात बताते हुए पीड़िता से कुल 80 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिया. इसके बाद भी जब साइबर अपराधी पैसे की मांग करते रहे तो पीड़िता को ठगे जाने का एहसास हुआ जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

 

सोमवार को साइबर अपराधियों ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली से 60 हज़ार का किया था ठगी

पतंजलि योगपीठ से अपने पिता के इलाज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराया. वेबसाइट पर दिए गए डिटेल्स पर 60 हजार रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर किए. लेकिन पैसे ट्रांसफर करने के बाद पता चला कि साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइट,पता व एकाउंट नंबर देकर ठगी कर ली है. इस संबंध में मानवेंद्र कुमार सिंह ने जगन्नाथपुर थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मानवेंद्र सिंह ने वेबसाइट ऑन लाइन योगा ग्राम दिव्य योगा डाट कॉम हरिद्वार पर अपने पिता के इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. बुकिंग के बाद उनसे इलाज के लिए 60 हजार रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा गया. 14 जनवरी को उन्होंने बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि पतंजलि के नाम पर उनसे ठगी हो गई है. इसके बाद उन्होंने उक्त मोबाइल नंबर व खाता के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button