गुमला: उपायुक्त श्रवण साय ने 16 फरवरी से शुरू होने वाले माध्यमिक और इंटरमीडियट की परीक्षा परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। उन्होंने जानकारी दी कि कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर परिधि वाले क्षेत्र में दं0प्र0सं0 की धारा -144 के तहत् निषेधाज्ञा अनुमण्डल पदाधिकारी गुमला, बसिया, एवं चैनपुर के द्वारा लागू कर दी गई है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान अनुचित तरीकों का प्रयोग, अनुचित तरीके से सहायता देने और षडयंत्र रचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान निष्कासित परीक्षार्थियों को आगे की किसी भी विषय की परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा गश्ती -सह- दंडाधिकारी उड़नदस्ता टीम गठित किया गया है जिसका सम्पूर्ण प्रभारी श्री आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता गुमला होंगे। साथ ही परीक्षा संचालन के दौरान जिला जन सम्पर्क कार्यालय गुमला में एक परीक्षा सेल -सह- जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।
(आईपीआरडी)




