
Simdega : झारखंड के सिमडेगा जिले में एक बार फिर जिंदा महिला को जलाने का प्रयास किया गया. महिला को डायन बिसाही के आरोप में जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है. पुलिस की तत्परता से महिला को बचा लिया गया है. मामला ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव का है. जिंदा जलाने के प्रयास में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. पुलिस ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
इधर, पुलिस ने महिला को जलाने के आरोप में महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सिमडेगा में ही लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को भीड़ ने जिंदा जलाकर मार दिया था. संजू प्रधान पर आरोप था कि वह लकड़ी काटकर बेच दिया करता था. हालांकि पुलिस इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद एफ आई आर दर्ज किया है.




