
Ranchi: राजधानी रांची में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच रांची के डीआईजी ने पुलिस के सभी अधिकारी व पदाधिकारियों को कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने का सख्त निर्देश दिया है. डीआईजी ने बताया कि यदि कोई पुलिस विभाग के लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं तो उन पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी. इसके लिए उन्होंने आदेश जारी किया है.
इसे भी पढ़ेंःपीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का एक और सहयोगी निवेश कुमार बक्सर से गिरफ्तार
आदेश में कहा कि ऑफिस में कार्यरत सभी कर्मी और पुलिस के लोग N95 मास्क का यूज़ करें और बढ़ते हुए कोरोना वायरस को रोकने में मदद करें. उन्होंने बताया कि अधिकारी और कर्मी के द्वारा हाल के दिनों में N95 मास्क नहीं पहना जा रहा है. इसके लिए डीआईजी ने महामारी को मध्य नजर रखते हुए सभी पदाधिकारी और कर्मियों को N95 मस्क और कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि कल रांची में कोरोना के 1537 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके बाद केवल रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 9951 पहुंच गई है.




