Uncategorized

मप्र : कार से 17 किलोग्राम गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले की पुलिस ने राजस्थान से कार में रखकर लाए जा रहे लगभग 17 किलोग्राम गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गांजे की बाजार कीमत छह लाख 70 हजार रुपये आकी गई है। पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ने मंगलवार को बताया, “सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार से गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर केंट थाने की पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग की। इस दौरान एक कार की डिक्की खोलकर देखी गई, तो उसमें 17 किलो 400 ग्राम गांजा मिला। गांजे के साथ ही कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

सिंह के अनुसार, इस कार में सवार लोगों की पहचान राजस्थान निवासी राजेंद्र जाटव और ओम सिंह राजपूत के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले केंट थाने की पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button