Uncategorized

ब्राजील की जेल से फरार 2 कैदी मारे गए

रियो डी जनेरियो: दक्षिणी ब्राजील की जेल से फरार हुए दो कैदियों को पुलिस ने मार गिराया है।

पराना राज्य की सरकार ने बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि चार संदिग्ध पराना के पास क्वाट्रो बरास में छिपे हुए हैं।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसके और कैदियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें दो कैदी मारे गए जबकि दो भागने में सफल रहे।

रविवार को कुरिटिबा के पास पिराक्वारा पेनिटेनटिएरी की जेल से 28 कैदी फरार हो गए थे। ये कैदी जेल की दीवार को विस्फोट से उड़ाने के बाद फरार हुए थे। मारे गए दोनों कैदी इन फरार कैदियों में शामिल थे।

सार्वजनिक सुरक्षा एवं जेल प्रशासन के पराना सचिवालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभी तक किसी भी फरार कैदी को पकड़ा नहीं जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button