Uncategorized

IIT मद्रास ने जीता ‘सैमसंग ईडीजीई’ कैंपस प्रोग्राम

नई दिल्ली: सैमसंग इंडिया की कैंपस प्रोग्राम सैमसंग ईडीजीई (एज) के पहले सीजन की विजेता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की टीम रही। एक्सएलआरआई जमशेदपुर की टीम पहली रनर अप रही और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली की टीम दूसरी रनर अप बनी। इस प्रोग्राम में देश भर के अग्रणी बी-स्कूलों और इंजीनियरिंग कॉलेजों के होनहार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दिसंबर 2016 में शुरू किया गया सैमसंग ईडीजीई अपनी तरह का अनूठा कैंपस प्रोग्राम है, जो देश के अग्रणी बी-स्कूलों एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों के होनहार विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करता है। इस फिनाले का आयोजन गुड़गांव में रविवार को किया गया था।

विजेता टीम के सदस्यों को 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और सभी को गियर एस3 स्मार्टवॉच प्रदान की गई, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 1.5 लाख रुपये मिले। तीसरे स्थान पर रही टीम को 75,000 रुपये दिए गए। शीर्ष दो टीमों के विद्यार्थियों को सैमसंग कैंपस ऐम्बेसेडर बनाया गया और एमबीए के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को सैमसंग से प्री-प्लेसमेंट साक्षात्कार प्राप्त हुआ। नेशनल राउंड तक पहुंचने वाली सभी 12 टीमों को 10,000 रुपये के वाउचर्स भी प्राप्त हुए।

सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष (मानव संसाधान) उदय खन्ना ने कहा, “विद्यार्थियों से शानदार प्रतिसाद मिला है और हम सैमसंग एज प्रोग्राम के पहले सीजन की कामयाबी से बहुत खुश हैं। सैमसंग में, हम हमेशा युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनमें नवाचार का जोश लाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button