Uncategorized

ATM के बाहर छोटी हुई कतारें, पर कई मशीनों में नकदी नहीं

नई दिल्ली: देशभर में आठ नवंबर, 2016 से लागू हुई नोटबंदी के दो माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालांकि एटीएम के बाहर कतारें छोटी हुई हैं, लेकिन अधिकांश एटीएम में अब भी नकदी नहीं है। आईएएनएस संवाददाता ने मंगलवार को पाया कि अधिकांश एटीएम मशीनें या तो चल नहीं रही हैं या उनमें नकदी नहीं हैं। हालांकि, कुछ एटीएम जो चल रहे हैं, उसके बाहर कतार में कम ही लोग खड़े हैं।

नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई के एटीएम में नकदी नहीं मिले, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में नकदी थे।

दक्षिण दिल्ली के कुछ एटीएम के बाहर या ते कतारें बहुत छोटी थीं या नहीं थीं।

शहर के कई अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति रही।

न्यू अशोक नगर के एक स्थानीय निवासी ने कहा, “एटीएम में नकदी नहीं है लेकिन हालात पहले की तुलना में बेहतर हैं, क्योंकि हमें अब लंबी कतारें नजर नहीं आतीं और आसानी से पैसे निकाले जा सकते हैं।”

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को एटीएम से रोजाना पैसे निकालने की सीमा 4,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

न्यू गुप्ता कॉलोनी की निवासी सुषमा अग्रवाल ने बताया, “अब एटीएम के बाहर लंबी कतारें नहीं होने से राहत मिली है। अब एटीएम से पैसे निकालने की सीमा भी बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है तो इससे अब कोई समस्या नहीं रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button