
Koderma : सोमवार को 36 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 405 हो गयी है. जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार द्वारा बताया कि सोमवार को हुए कोरोना जांच में 36 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं.
इसमें ट्रूनेट जांच में 25 एवं एन्टी जेन जांच में 11 कुल 36 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. साथ ही 3 संक्रिमत डीसीएचसी में भर्ती हैं और 365 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं.
वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रह रहे 24 व डीसीएचसी में भर्ती 2 मरीज स्वास्थ्य हो गये हैं. जिले में कुल सक्रिय मामले 405 है.
इसे भी पढ़ें:BREAKING : झारखंड में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, जानें कौन-कौन सी पाबंदियां लगायी गयीं




