Uncategorized

उप्र : आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे गायत्री प्रजापति, मामला दर्ज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ फतेहपुर जिले में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। फतेहपुर जिले में जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को असनी पुल के पास मिनी ट्रक में चार हजार साड़ियां बरामद की थीं। इसका बिल प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम था।

साड़ियां कानपुर से अमेठी भेजी जा रहीं थीं। इस मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत 3 लोगों के खिलाफ फ तेहपुर के हुसैनगंज थाने में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले की शिकायत केंद्रीय निर्वाचन आयोग में दर्ज करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button