
Koderma : जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से लोगों में दहशत है. इधर सदर अस्पताल के एक चिकित्सक ने भी बताया कि कोरोना के अभी जो मामले सामने आ रहे हैं, वे ज्यादा गंभीर प्रवृति के नहीं हैं. वहीं अबतक जिले से सिर्फ दो सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे गये हैं.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : हर राशनकार्डधारी को मिलेगा आयुष्मान भारत-सीएम जन आरोग्य योजना का लाभ
दो दिनों में मिले 48 पॉजिटिव
पिछले 2 दिनों के भीतर कोडरमा जिले में 48 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. शुक्रवार को जिले में 24 घंटे के अंदर ट्रू नेट जांच में 6, आरटीपीसीआर जांच में 9 एवं एन्टी जेन जांच में 7, कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
यह लगातार पांचवां दिन है जब बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं. अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 90 हो गयी है. सप्ताह के शुरू में सोमवार को 12 मरीज पाये गये थे.
मंगलवार को 12, बुधवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे. जबकि गुरुवार को 26 लोग और अब शुक्रवार को 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.
इसे भी पढ़ें :News wing impact : संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए अब लगेंगे केवल 100 रुपये




