ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा : मुर्गा के लिए अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Chatra : हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक मुर्गे को लेकर हुए मामूली से विवाद में एक अधेड़ की हत्या कर कर दी गयी. मृतक हंटरगंज के बलनिया गांव के 50 वर्षीय रामानंद यादव है. वहीं हत्या के आरोपी गांव के ही विदेशी भुइयां, गोला भारती और उनके घर के महिला सदस्य हैं. एक छोटे से मुर्गा पर अपना मालिकाना हक जमाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने रामानंद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : गृह राज्यमंत्री अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में 5 गिरफ्तार

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके घर पाला हुआ मुर्गा को जबरन विदेशी भुइयां और उसके परिजन अपना बता कर ले जा रहे थे. जिसका विरोध रामानंद यादव ने किया.

जिसके बाद अकेला पाकर रामानंद यादव की पिटाई कर दी गयी. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें :News wing impact : संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए अब लगेंगे केवल 100 रुपये

Related Articles

Back to top button