Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : निरसा में इंडियन बैंक के सीएससी संचालक से 57 हजार रुपये की लूट

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा में इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रवींद्र राम से हथियार के बल पर 57 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधी नकदी के साथ राम से लैपटॉप और मोबाइल भी छीन कर भाग निकले. घटना निरसा थाना अंतर्गत बेनागोड़िया गोपालगंज रोड स्थित चापापुर ओसीपी के समीप जंगल के रास्ते में घटी. बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया.

भुक्तभोगी इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रविंद्र राम ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधी उससे नकद 57200 रुपए, लैपटॉप, मोबाइल एवं बाइक की चाभी इत्यादि छीनकर भागने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें :अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए साइकिल का लाभ लेने में जाति सर्टिफिकेट की बाध्यता नहीं, राज सिन्हा ने कहा- असंवैधानिक

इसके बाद पैदल ही वह किसी तरह निरसा थाना में पहुंचकर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तब तक अपराधी भाग चुके थे. भुक्तभोगी की शिकायत पर निरसा पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

निरसा थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में मॉब लिंचिंग पर सश्रम आजीवन कारावास और 25 लाख तक का दंड, विधानसभा ने बनाया कानून

Related Articles

Back to top button