
Ranchi: रांची के रातू थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधी एक महिला से एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. महिला पति के साथ रातू के काठीटांड स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर घऱ लौट रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी महिला से रूपया लूटकर फरार हो गए. इस घटना की सूचना महिला ने रातू थाने की पुलिस को दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा का शीतकालीन सत्र: सदन में सवाल भी लाते हैं और सरकार का जवाब नहीं सुनते, यह उचित नहीं : स्पीकर
इस मामले को लेकर रातू थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस तहकीकात में जुट गई है. रातू थाना प्रभारी आभास ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और आरोपी की पहचान के लिए पुलिस काम कर रही है. आपको बता दें कि रातू थाना क्षेत्र में आए दिन अपराधी महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं और लूटपाट की घटना का अंजाम देते हैं.




