
Ranchi : राज्य के पेट्रोल पंपों में मंगलवार को तालाबंदी देखने को मिला. प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इसे भाजपा प्रायोजित आंदोलन कहा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे कहा कि वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोशिएशन द्वारा किया जा रहा आन्दोलन छलावा है. भाजपा प्रायोजित इस आंदोलन के बारे में राज्य की जनता को बखूबी पता है. 30 रुपये से ऊपर पेट्रोल डीजल पर केंद्र की सरकार कमा रही है. यह इन्हें दिखाई नहीं दे रहा है. रसोई गैस की कीमत आज 400 रुपये से बढ़कर 1000 हो गयी है पर इस पर नजर नहीं है. पूर्ववर्ती रघुवर सरकार द्वारा वैट बढ़ाया गया. सच यह है कि भाजपा के प्रभाव में पेट्रोल पंप मालिक सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : कृषि बैंक नहीं, 1000 लैम्पस पैक्स में कस्टम हायरिंग सेंटर खड़ा करेगी सरकार
चोर दरवाजे से राजनीति
आलोक दूबे के मुताबिक विधानसभा में सीएम हेमंत ने सही कहा है कि भाजपा चोर दरवाजे से राजनीति कर रही है. जेपीएससी में भाड़े के लोगों को भेजकर आंदोलन करवा रही है. अब बढ़ती महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए पेट्रोल पंप मालिकों का इस्तेमाल कर रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने आकर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत और गगन चूमती महंगाई पर मुकाबला करें.
आज 90% से ज्यादा पेट्रोल पंप खुले रहे हैं. पंप बंद करने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. लोगों ने पहले ही अपनी टंकी फुल करा रखी थी. सरकार के खाते में दोगुना राजस्व भी प्राप्त हो गया.
यहां पड़ोसी राज्यों से सस्ता पेट्रोल
पड़ोसी राज्यों से आज भी झारखंड में पेट्रोल डीजल की कीमतें काफी कम हैं. विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद मुख्य सचिव (झारखंड सरकार) से मांग की जायेगी कि आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत आज के हुए नुकसान का आकलन करते हुए कानूनी कदम उठाया जाय. जिन पेट्रोल पंप मालिकों ने मंगलवार को अपना पम्प बंद किया, उनके ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा का शीतकालीन सत्र: सदन में सवाल भी लाते हैं और सरकार का जवाब नहीं सुनते, यह उचित नहीं : स्पीकर




