
Giridih : भोरनडीहा के डीपीएस स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा और स्कूल के अध्यक्ष ऋषि सलूजा ने दीप प्रज्वलित कर किया.
क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों में उत्साह देखने को मिला. मौके पर छात्राओं ने क्रिसमस के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया.
स्कूल का चरनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. इस दौरान कई छोटे बच्चे सांता क्लॉज का वेश धर लोगों के बीच टॉफी का वितरण करते नजर आये.
वाइस प्रिंसिपल सोनी तिवारी ने क्रिसमस के फेस्टिवल को आपसी प्यार और भाईचारे का पर्व बताते हुए कहा की ये पर्व जाति और धर्म से अलग होता है. स्कूल के निदेशक ऋषि सलूजा ने जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की ये पर्व ही छात्रों के भीतर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता आया है.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा का शीतकालीन सत्र: सदन में सवाल भी लाते हैं और सरकार का जवाब नहीं सुनते, यह उचित नहीं : स्पीकर




