Uncategorized

भारतीय हॉकी टीम ने पहले मैच में जापान को 6.0 से हराया

New Zealand: विवेक सागर और दिलप्रीत सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले मैच में जापान को 6 . 0 से हराया. भारत कल दूसरे मैच में बेल्जियम से खेलेगा. भारतीय टीम की शुरूआत काफी आक्रामक रही और जापानी गोल पर उसने कई हमले बोले. भारतीय टीम के लिये पहला मैच खेल रहे विवेक ने 12वें और 28वें मिनट में गोल दागे जबकि दिलप्रीत ने 35वें और 45वें मिनट में गोल किये.  अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने भी एक एक गोल किये.

इसे भी पढ़ें: मानव तस्करी का केन्द्र बना झारखंड, यहां दम तोड़ रहा बालपन

भारत को पहला पेनल्टी कार्नर सातवें मिनट में मिला और युवा हरमनप्रीत ने इस पर पहला शाट लगाया लेकिन उसे बाधा पहुंचाये जाने के कारण भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. रूपिंदर ने इसे गोल में बदलकर भारत को बढत दिलाई. भारत के लिये दूसरा गोल 12वें मिनट में विवेक ने रिबाउंड पर किया.

इसे भी पढ़ें: सिमडेगा की 15 वर्षीय लड़की के साथ गुमला में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दूसरे क्वार्टर में भारत ने बढत बनाये रखी और जापानी टीम पूरे समय दबाव में रही. जापानी फारवर्ड खिलाड़ी भारतीय सर्कल में घुस ही नहीं सके. इस बीच विवेक को 28वें मिनट में गोल करने का एक और मौका मिला और उसने भारत की बढत 3.0 की कर दी.  भारत का चौथा गोल 35वें मिनट में दिलप्रीत ने किया जिन्हें मनदीप सिंह ने सर्कल के भीतर गेंद सौंपी थी. उनके पहले प्रयास को जापानी गोलकीपर ने बचा लिया लेकिन मुस्तैदी का परिचय देते हुए उन्होंने रिबाउंड पर गोल दागा.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह : क्या सरकार की खराब व्यवस्था ने ले ली बुधनी की जान, विपक्षी नेताओं ने साधा निशाना

जापान को पहला पेनल्टी कार्नर 40वें मिनट में मिला लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी. इस बीच भारत को अगले मिनट दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला. दिलप्रीत सिंह ने 45वें मिनट में दूसरा गोल करके भारत की बढत 6 . 0 की कर दी जो अंत तक कायम रही.

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button