Uncategorized

19 जनवरी से रिम्स में अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजिस्ट सम्मेलन, सार्क देशों के 250 विशेषज्ञ चिकित्सक लेंगे भाग

Ranchi: सार्क देशों का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन साइटो और हिस्टो पैथोलोजिस्टस का तीन दिवसीय सम्मेलन झारखंड की राजधानी रांची में होगी. आगामी 19,20 और 21 जनवरी को रिम्स ऑडिटोरियम में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में करीब 250 विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे. रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने यह जानकारी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

इसे भी पढ़ेंः मानव तस्करी का केन्द्र बना झारखंड, यहां दम तोड़ रहा बालपन

आठ देशों के विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे सम्मेलन में शामिल

रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजिस्ट सम्मेलन में सार्क के आठ देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका और भारत के साइटो पैथोलॉजिस्ट और हिस्टो पैथोलोजिस्ट विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाले विशेषज्ञों ने पंजीकरण करा लिया है. सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी शिरकत करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटाला : नोटिस के जवाब में सीएस राजबाला वर्मा ने दी सफाई, कहा ‘फर्जी निकासी के लिए मैं नहीं, कोषागार के पदाधिकारी जिम्‍मेदार’

तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में क्या-क्या होगा

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन 19 जनवरी को थायरॉइड ग्लैंड से संबंधित बीमारियों की जांच, निदान और समस्याओं पर परिचर्चा की जाएगी. दूसरे दिन 20 जनवरी को मानव शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली बीमारियों के साथ हड्डी, स्त्री रोग, फेफड़ा और अन्य अंगों में होने वाली बीमारियों पर परिचर्चा की जायेगी. जबकि, 21 जनवरी को पैनल डिस्कशन के साथ साइटो पैथो और हिस्टो पैथो के विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी कि कैसे मरीजों को बेहतर लाभ पहुंचाया जा सके. सम्मेलन में बांग्लादेश के डॉ जिल्लु रहमान सैच एकेडमी ऑपरेशन पर अपना व्याख्यान देंगे. जांच एवं इलाज में मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी की भूमिका पर विस्तार से जानकारी देंगे. वहीं अफगानिस्तान (काबुल) के डॉ ओमेर माला कजाची द्वारा फंगल डिजीज पर व्याख्यान दिया जायेगा. एम्स, कोच्चि के डॉ अनीता जोजो हड्डी के कैंसर पर अपना व्याख्यान देंगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button