DhanbadJharkhand

धनबाद : बारबेंदिया पुल को लेकर निरसा विधायक अपर्णा ने राज्यपाल से की मुलाकात

Dhanbad: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को धनबाद पहुंचे. वह यहां एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए आये हैं. धनबाद सर्किट हाउस में राज्यपाल के आगमन पर निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने उनसे मिलकर बांरबेंदिया पुल निर्माण के मुद्दे पर चर्चा की. इसके लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. साथ ही पाण्ड्रा रेफरल अस्पताल को चालू कराने की मांग की.

उन्होंने राज्यपाल को बताया कि बराकर नदी पर अवस्थित बारबेंदिया पुल के रुके हुए कार्य चालू हो जाने पर यह पुल संथाल परगना और कोयलांचल को जोड़ने का काम करेगा.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : ATM से कैश निकालना नये साल से होगा महंगा, हर निकासी पर लगेगा इतना चार्ज, जानें डिटेल्स

जामताड़ा जिला एवं धनबाद जिला की दूरी सिमट कर आधी हो जायेगी. जिससे लोगों के समय की बचत होगी, इस क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा.

वहीं निरसा पाण्ड्रा रेफरल अस्पताल चालू हो जाने पर निरसा विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर इलाज के लिये धनबाद या धनबाद से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

इलाज की समुचित व्यवस्था होने से निरसा विधानसभा क्षेत्र की लाखों जनता को इसका लाभ मिलेगा. सर्किट हाउस में राज्यपाल से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने भी औपचारिक मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें:जानें ऐसा क्या हुआ जो दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन वॉलमार्ट को अमेरिकी महिला को देना पड़ा ₹75 करोड़ का हर्जाना

Related Articles

Back to top button