Uncategorized

राज्यभर में व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को दिया अर्घ्य

रांची: राज्यभर में आज व्रतियों ने उदयीमान सूर्य की पूजा की जिसके बाद छठ महापर्व संपन्न हो गया। राजधानी रांची सहित राज्यभर के नदी तालाबों में पूजा करने की विशेष व्यवस्था के साथ साज सज्जा की गयी थी। राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के अलावा तालाबों और नदियों में आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर तैनात किये थे। तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज से फिर बाजार में चहल पहल दिखने की उंम्मीद है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से सोमवार को छठ की छुट्टी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button