Uncategorized

लोहरदगा: विरोध के बावजूद बड़की चांपी से कोयला लेकर रवाना हुई मालगाड़ी

News Wing

Lohardaga, 15 November: बड़की चांपी से मंगलवार को कोयला लेकर उड़ीसा के संबलपुर के लिए पहली रेल मालगाड़ी रवाना हुई. तमाम विवादों के बावजूद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हडाल्को के लिए कोयला रैक लोड किया गया. इस मौके पर समाजसेवी मनोज साहू व स्टेशन अधीक्षक अनूप कुमार बाखला समेत रेलवे के अधिकारियों ने पूजा अर्चना की और रेल को रवाना किया.

विरोध को देखते हुए पुलिस बलबड़की चांपी में तैनात

कोयला डंपिंग यार्ड से कोयला रैक के लोडिंग शुरू होने बाद विरोध के स्वर उठने लगे थे, ग्रामीण मशीन से लोडिंग का विरोध कर रहे थे, विरोध को देखते हुए एसपी कार्तिक.एस ने पुलिस पिकेट के जवानों को स्टेशन पर तैनात कराया. जिसके बाद से पुलिस लगातार हर गतिविधियों पर नजर रखें हुए है.

मालगाड़ी संबलपुर के लिए हुई रवाना 

मालगाड़ी में रैक लोड होने के बाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार, ट्रेन के लोको पायलट आरके यादव व पी. शर्मा, सहायक लोको पायलट धनंजय कुमार, आसिन तिर्की और गार्ड नसीम जमाल मालगाड़ी लेकर संबलपुर के लिए रवाना हुए.

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button